फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: रायपुर रेलवे गेट के पास केबिन में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने की कांबिंग

Sun, 02 Aug 2026 08:57 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

जखौरा स्टेशन के पास तेंदुआ होने की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की खोज के लिए कांबिंग कराई गईं। हालांकि एक किलोमीटर की परिधि में तेंदुआ दिखाई नहीं दिया।
 
विज्ञापन
रायपुर रेलवे क्रॉसिंग की केबिन में तेंदुआ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जखौरा रेलवे स्टेशन के पास रायपुर रेलवे क्रॉसिंग की केबिन में शुक्रवार की शाम को एक तेंदुआ घुसता हुआ देखा गया। हालांकि केबिन में कोई नहीं था, इसलिए बड़ी घटना होने से बच गई। रेलवे स्टेशन के पास तेंदुआ होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जखौरा स्टेशन के पास तेंदुआ होने की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की खोज के लिए कांबिंग कराई गईं। हालांकि एक किलोमीटर की परिधि में तेंदुआ दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन


जखौरा क्षेत्र के रायपुर स्थित गेट नंबर 335 के पास शुक्रवार की शाम को तेंदुआ देखा गया। इससे रेलवे कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। जखौरा स्टेशन मास्टर मान सिंह यादव ने बताया कि पिछले लगभग एक सप्ताह से स्टेशन परिसर के आसपास तेंदुआ देखे जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे गेट नंबर 335 पर बनी रेलवे केबिन के सामने तेंदुआ दिखाई दिया, इससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन मास्टर ने बताया कि मामले की जानकारी तत्काल डीआरएम कार्यालय को दे दी गई है। उसका कहना है कि क्षेत्र में केवल एक नहीं, बल्कि तीन से चार तेंदुए दिखाई देने की सूचनाएं मिली हैं। जानकारी मिलने पर शनिवार की सुबह वन रेंजर समेत पांच वन कर्मियों ने जखौरा स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर व अन्य कर्मचारियों व ग्रामीणों से तेंदुआ के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद वन कर्मियों ने करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में कांबिंग की, हालांकि तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने बताया कि सूचना पर रेंज ऑफीसर को जखौरा भेजा गया है। उन्होंने वहां कांबिंग की है। रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियाें व ग्रामीणों को सचेत रहने और अकेले नहीं निकलने के निर्देश दिए गए हैं।


ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी तेंदुआ की मौत
ग्रामीणों के अनुसार एक सप्ताह पहले भी शनिवार को स्टेशन रोड स्थित गैस प्लांट के पास भी तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से क्षेत्र के लोगों में लगातार भय बना हुआ है। वहीं कुछ माह पूर्व इसी क्षेत्र में एक तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं। तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोग भी सतर्क हो गए हैं। कई किसानों ने अकेले खेतों में जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें