फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: स्कूल में घुसे तेंदुए ने एक को किया घायल, बांस के पेड़ों के बीच जाकर छिपा, गांव में दहशत; वीडियो

Thu, 25 Dec 2025 11:02 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

तेंदुआ के गांव में घुस आने से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग मौके पर पहुंच चुका है। गांव के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन
विद्यालय से बाहर की ओर भागता तेंदुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जाखलौंन इलाके के ग्राम चीराकोंड़र में तेंदुआ होने की सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम डेरा डाले हुए है। बताया जा रहा है तेंदुआ बांस के पेड़ों के बीच में जाकर छिप गया है। भीड़ होने की वजह तेंदुआ बाहर नहीं आ रहा है। टीम उसके निकलने का इंतजार कर रही है। प्राथमिक विद्यालय में सुबह तेंदुआ घुस आया था और हमले में एक ग्रामीण को घायल कर दिया था। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


सुबह करीब 9 बजे गांव के प्राथामिक विद्यालय चीराकोंड़र में तेंदुआ घुस आया था। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्कूल को चारों ओर से घेर लिया था। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। लोगों के शाेर-शराबा करने से तेंदुआ विद्यालय से भागकर पास में ही स्थित खेत में बास के पेड़ों के बीच जाकर बैठ गया है। मौके पर पहुंची वन विभाग उसके निकलने का इंतजार का रहा है।

क्रिसमस की छुट्टी बड़ी अनहोनी घटने से टली
गनीमत रही कि 25 दिसंबर क्रिसमस डे होने की वजह से विद्यालय की छुट्टी थी इस वजह से बच्चे घर पर रहे और स्कूल नहीं आए। नहीं तो बच्चों को नुकसान हो सकता था। 
विज्ञापन


 



विद्यालय से बाहर भागता तेंदुआ और मौके पर खड़े ग्रामीण, वीडियो...
Trending Videos
विज्ञापन

पेड़ जिस पर तेंदुआ बैठा है उस पर नजर बनाए वन विभाग और पुलिस - फोटो : संवाद
गांव में वन विभाग और पुलिस टीम ने डाला डेरा
तेंदुआ को पकड़े जाने के लिए वन विभाग की टीम के बड़ी संख्या में सदस्य और पुलिस बल मौके पर नजर बनाए हुए है। तेंदुए के निकलने का इंतजार किया जा रहा है। सुबह तेंदुआ ने गांव के कमलेश पर हमला बोल दिया था। सिर और हाथ में चोट आई था। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया था। फिलहाल ग्रामवासी दहशत में है। बताया जा रहा है तेंदुआ सुबह से ही पेड़ों के झुरमुट के बीच छिपा हुआ है।


गांव में पहुंची वन विभाग जानकारी देती हुई...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें