फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर तेंदुए की मौत, पहले भी हो चुका सड़क हादसे का शिकार

Mon, 10 Nov 2025 10:26 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई है। चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। इससे पहले भी एक और तेंदुआ सड़क हादसे का शिकार हो चुका है।
 
विज्ञापन
तेंदुए का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई है। चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। इससे पहले भी एक और तेंदुआ सड़क हादसे का शिकार हो चुका है।

विज्ञापन


घटना अमझरा घाटी के पास सोमवार शाम की है। बताया गया कि शाम 7:45 बजे ललितपुर से सागर की ओर तेज गति से ट्रक जा रहा था। इसी दौरान गौंना रेंज की अमझरा झाटी के जंगल से निकलकर एक तेंदुआ सड़क पार कर रहा था। वह ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग निकला। पुलिस एवं वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके पहले भी ट्रक की चपेट में आकर एक तेंदुए की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें