फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ललितपुर-कानपुर रोडवेज बस सेवा भी हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में रोडवेज बसों का संचालन अधिकारियों की उदासीनता के कारण लगातार तीन दिन से बंद है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों और झांसी-ललितपुर रूट पर बसों की भारी कमी हो गई है। यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पहले से ही छह बसें बंद चल रही थीं। अब ललितपुर-कानपुर बस सेवा भी रोक दी गई है। जिले में यातायात व्यवस्था पहले से ही खराब थी। बीते माह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को परमिट मिले थे। इसके बाद लगभग आठ बसों का संचालन शुरू हुआ था। इन बसों से पाली, बालाबेहट, महरौनी, मड़ावरा, मदनपुर, सौजना, गिरार, जगारा और गुढ़ा जैसे क्षेत्रों को सुविधा मिली थी।

त्योहार पर बढ़ी समस्या
दिवाली पर्व के आते ही इन बसों का संचालन भी बंद हो गया। इससे ललितपुर से ग्रामीण क्षेत्रों और झांसी-ललितपुर रूट पर बसों की कमी हो गई है। मड़ावरा, मदनपुर, सौजना, गुढ़ा, बालाबेहट और पाली क्षेत्र के लोग जिला मुख्यालय नहीं आ पा रहे हैं। त्योहार के नजदीक आने पर घर लौट रहे लोगों को बसों की कमी खल रही है। वे डग्गामार वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन बसों का संचालन कर दिया ठप
- झांसी-ललितपुर-कानपुर
- झांसी, ललितपुर सौजना
- झांसी ललितपुर मड़ावरा
- झांसी ललितपुर मदनपुर
- झांसी ललितपुर पाली
- झांसी ललितपुर बालाबेहट
- झांसी ललितपुर गुढ़ा जगारा
- झांसी तालबेहट कैलगुवां
- झांसी तालबेहट जखौरा ललितपुर
- झांसी ललितपुर मड़ावरा

-
फोटो- 14
कैप्सन- श्रीराम नामदेव
ललितपुर से ग्रामीण क्षेत्र के लिए रोडवेज बस का संचालन बंद होने से यातायात का संकट हो गया है। त्योहार पर बसों की कमी खल रही है।
- श्रीराम नामदेव
-
फोटो- 15
कैप्सन- आनंद राजा
दिवाली की खरीददारी के लिए ललितपुर जाना था। बस का इंतजार किया। लेकिन, अधिक समय तक इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिलने से समस्या हो गई।
- आनंद राजा
-
झांसी से गोरखपुर की अधिक सवारियां होने के चलते बसों को लगाया गया है। आते ही ललितपुर के लिए चलाईं जाएंगी।
- उमेशचंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें