फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: विवाद में पति ने पत्नी पर हंसिया से किया हमला, हत्या कर हुआ फरार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 03 Oct 2026 12:08 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

बताया जा रहा है शुक्रवार की देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने घर में रखे हंसिया से हमला बोल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर पति फरार। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के सुनौरी गांव के मजरा खदरी में शुक्रवार को एक महिला की उसके पति ने हसिया से हमला कर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। घटना के पीछे की वजह दोनों के बीच हुए विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर रात को गीता यादव (33) का अपने पति  से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा कि कहासुनी बढ़ने के बाद पति ने हंसिया से गीता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गीता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आरोपी पति वारदात के बाद घर से फरार हो गया। सूचना पर तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें