बताया जा रहा है शुक्रवार की देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने घर में रखे हंसिया से हमला बोल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के सुनौरी गांव के मजरा खदरी में शुक्रवार को एक महिला की उसके पति ने हसिया से हमला कर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। घटना के पीछे की वजह दोनों के बीच हुए विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर रात को गीता यादव (33) का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा कि कहासुनी बढ़ने के बाद पति ने हंसिया से गीता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गीता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आरोपी पति वारदात के बाद घर से फरार हो गया। सूचना पर तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।