शनिवार की सुबह सड़क पार करते समय तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से सफाई कर्मी की मौत हो गई है। दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हो गया है।
विज्ञापन
ग्राम कडे़सरा कलां में निवास करने वाले राजू अहिरवार (40) ग्राम वर्मा बिहार में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले और गांव मे निकले नेशनल हाईवे सड़क को पार करते समय झांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
बताया गया कि मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री है। वहीं दुर्घटना के दौरान मोटरसाइकिल सवार झांसी तहसील गरौठा के ग्राम बामोर निवासी दीपचंद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।