ललितपुर और पाली तहसील प्रशासन की मेहनत रंग लाई है। आइजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) की शिकायतों के निस्तारण में पाली तहसील ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमनदीप डुली के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तहसील पाली ने समन्वय शिकायत प्रणाली के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अगस्त माह में प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण रहा। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी के साथ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।