फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: 1.26 करोड़ के गबन में पूर्व प्रभारी मंडी सचिव पर प्राथमिकी दर्ज, ऑडिट में हुआ खुलासा

Wed, 18 Feb 2026 12:53 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

मंडी समिति की ओर से उन्हें कई बार रुपये जमा करने के लिए लिखित आदेश किया गया लेकिन गिरजेश कुमार तिवारी ने कोई रुचि नहीं ली।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महरौनी कृषि उपज मंडी में सवा करोड़ से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। जांच में वित्तीय अनियमितताएं और फर्जी दस्तावेज मिलने के बाद पूर्व प्रभारी मंडी सचिव के खिलाफ कोतवाली में गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


महरौनी मंडी सचिव अनूप सिंह यादव ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि गिरजेश तिवारी महरौनी में आठ जुलाई 2019 को प्रभारी मंडी सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। वर्ष 2019-2020 से 2022-2023 तक के विभागीय ऑडिट रिपोर्ट एवं मंडी परिषद के 19 अगस्त 25 के आदेश के क्रम में इन पर 1,26,71,970 रुपये की वसूली/जमा के आदेश जारी हुए थे।

मंडी समिति की ओर से उन्हें कई बार रुपये जमा करने के लिए लिखित आदेश किया गया लेकिन गिरजेश कुमार तिवारी ने कोई रुचि नहीं ली। मंडी सचिव अनूप सिंह यादव की तहरीर पर महरौनी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



मामले की जांच जारी है और सभी संबंधित दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। यदि जांच में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - रजनीश वाजपेयी, एसडीएम/उपसभापति, मंडी समिति महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें