फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर महोत्सव शुरू

Sat, 12 Nov 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cultural news - फोटो : demo
विज्ञापन
 नगर पालिका द्वारा आयोजित किए जा रहे तीसरे ललितपुर महोत्सव का शुभारंभ संगीत मय सुंदरकांड पाठ से किया गया।वहीं अतिथियों के स्वागत के लिए नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीतुवन मंदिर प्रांगण में आयोजित तीसरे ललितपुर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर, सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने फीता काटकर किया। इसी क्रम में अतिथियों द्वारा मंच पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। 
इसके बाद नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमनलता सोनकर के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत गीत व सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया। इसके बाद शिव साईं बाल कीर्तन मंडल द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा.रुपेश कुमार ने अपने संबोधन में ललितपुर महोत्सव का आयोजन कराने के लिए नगर पलिका के कार्यों की सराहना क। महोत्सव शुभारंभ के दौरान नगर पालिका के पार्षदगण व अधिकारी और कर्मचारी गण मुख्य रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गोस्वामी एडवोकेट ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें