फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: खेत पर काम कर रहे किसान को आया हार्ट अटैक...मौत, कर्ज से था परेशान

Thu, 09 Oct 2025 02:05 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

राजू के पास 3 एकड़ जमीन है। बताया गया कि उसके ऊपर बैंक और घर का मिलाकर लगभग चार लाख का कर्ज था।
विज्ञापन
मृतक राजू वंशकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौजना विकासखंड महरौनी के ग्राम सौजना मजरा पंडाखेरा में खेत पर काम कर रहे एक किसान की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक किसान पर लगभग 3 लाख रुपए का सरकारी कर्ज था और उसकी असामयिक मौत ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया।
विज्ञापन


मृतक राजू के भतीजे चंद्रभान ने ने बताया कि 40 वर्षीय राजू पुत्र थुवना वंशकार सुबह से ही अपने खेत में सोयाबीन की कटाई का काम कर रहा था। शाम लगभग 5 बजे उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। परिजनों ने तुरंत एक निजी वाहन से राजू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सौजना पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ लेकिन शाम करीब 7 बजे राजू को दोबारा तेज दर्द उठा और कुछ ही पलों में उन्होंने दम तोड़ दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सौजना स्टाफ ने संभावना जताई है कि हार्ट अटैक के चलते राजू की मौत हो गई मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था राजू के दो बच्चा और दो बच्चियां हैं जिसमें से एक लड़का और एक लड़की अभी शादी के लिए बाकी हैं। राजू के पास लगभग 3 एकड़ जमीन है। बताया गया कि उसके ऊपर बैंक और घर का मिलकर लगभग चार लाख का कर्ज था। जिसे लेकर वह परेशान रहता था।
विज्ञापन


महरौनी एसडीएम रजनीश ने बताया कि किसान की हार्ट अटैक से मौत की जानकारी मिली है,उस पर कर्ज था या नहीं इसकी जानकारी नहीं है, जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें