फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंडलीय एथलेटिक्स में ललितपुर का दबदबा, चैंपियनशिप पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 70वीं मंडलीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता 16 से 18 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। इसमें झांसी मंडल के ललितपुर, झांसी और जालौन जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर मेजबान ललितपुर ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। समारोह में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। किसान इंटर कॉलेज बिरधा की छात्राओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के विषय पर मिशन शक्ति की प्रस्तुति दी। रेणु देवी, रागिनी, वैष्णवी, राखी, महक श्रीवास, रवीना, श्रद्धा, करिश्मा, अनुज, आशीष, अनुष्का, लालू प्रसाद और अभय ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार यादव, संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रतिनिधि डॉ. योगेश ज्ञानी, प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अशोक कुमार यादव ने ध्वज अवतरण कर मंडलीय प्रतियोगिता के विधिवत समापन की घोषणा की।
इनसेट
आगामी आयोजन व सम्मान
वर्ष 2027 में मंडलीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी झांसी को सौंपी गई। मंडलीय सचिव अजय सिंह ने ध्वज ग्रहण किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार को जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अतिथियों, शिक्षकों, खेल प्रभारियों और खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें