फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: डीएम की स्कॉर्ट कार ने सड़क पार कर रहे पैदल युवक को मारी टक्कर, तीन बाइक भी की क्षतिग्रस्त

Wed, 29 Oct 2025 09:29 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

पैदल युवक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए किनारे पर खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में पैदल युवक घायल हो गया है।
विज्ञापन
ललितपुर डीएम की स्कॉर्ट कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार भाग रही जिलाधिकारी के स्कॉर्ट कार ने गल्ला मंडी क्षेत्र में हवाई पट्टी के समीप सड़क क्रॉस कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर बाइकों को क्षतिग्रस्त करते हुए खंभा से टकरा गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चालक व सुरक्षाकर्मी मामूली चोटिल हुए। सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। सूचना पर एसडीएम सदर, सीओ पाली सहित कोतवाली पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद
जिलाधिकारी के साथ चलने वाली स्कॉर्ट कार मंगलवार की रात को झांसी की ओर से वापस मुख्यालय लौट रही थी। कार को संजय (45) चला रहे थे और उसमें सुरक्षा प्रेमनारायण (50) बैठे थे। अभी कार गल्ला मंडी क्षेत्र में हवाई पट्टी के पास पहुंची थी। तभी हवाई पट्टी के समीप निवास करने वाले प्रमोद (36) पुत्र रामस्वरूप जोकि सड़क क्रॉस कर रहा था उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए किनारे पर खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगने से प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और चालक व सुरक्षाकर्मी से कहासुनी करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, सीओ पाली सुनील भारद्वाज सहित कोतवाली सदर पुलिस भी पहुंच गये। उन्होंने चिकित्सकों से घायल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डीएम स्काॅर्ट कार के चालक व सुरक्षाकर्मी जोकि मामूली चोटिल हुए थे उनका इलाज कराया गया।


हादसे के बाद का वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें