फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: 500 संविदा व आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों की दीपावली रहेगी फीकी, नहीं मिला वेतन

Sun, 19 Oct 2025 06:51 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सीएमओ डाॅ. इम्तियाज अहमद का कहना है कि सभी कर्मचारियों की उपस्थिति व अन्य प्रक्रिया पूर्ण कर वेतन भुगतान के लिए भेज दिया गया है। संबंधित कंपनी द्वारा भुगतान किया जाना है।
 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, ललितपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेतन न मिलने से स्वास्थ्य कर्मियों की दिवाली फीकी पड़ गई है। एनएचएम में कार्यरत संविदा व आउटसोर्स पर तैनात 500 से अधिक कर्मियों में निराशा है।
विज्ञापन


प्रकाश पर्व दीपावली का त्योहार मनाने के लिए घर-घर तैयारियां चल रहीं है। लोग अपने घरों की रंगाई पुताई कर रहे हैं। धनतेरस व दीपावली पर खरीदारी की तैयारी में भी जुटे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कई कर्मियों को अब तक वेतन नहीं मिल सका है। यह हाल मेडिकल कॉलेज में तैनात 300 आउटसोर्स कर्मचारियों का है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम समेत अन्य 200 कर्मचारियों का भी यही हाल है।
विज्ञापन


सीएमओ डाॅ. इम्तियाज अहमद का कहना है कि सभी कर्मचारियों की उपस्थिति व अन्य प्रक्रिया पूर्ण कर वेतन भुगतान के लिए भेज दिया गया है। संबंधित कंपनी द्वारा भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें