फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: मूसलाधार बारिश से बांध हुए लबालब; राजघाट, माताटीला, गोविंद सागर बांध सहित 11 बांधों के गेट खुले

Thu, 24 Jul 2025 01:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

पूरे जनपद में बुधवार की रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे नदी-नाले उफान पर बह रहे है। बांधों में पानी की आवक बढ़ने से इनका जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक पर पहुंचने लगा।
विज्ञापन
Lalitpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में 24 घंटे से हो रही बारिश से बांध लबालब हो गए हैं। जलस्तर बढ़ने पर राजघाट, माताटीला और गोविंद सागर बांध सहित 11 बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जाने लगा। गोविंद सागर बांध के गेट खुलने से घंटाघर से मवेशीबाजार की ओर जाने मार्ग पर निर्मित शहजाद नदी पुल के ऊपर से तीन से चार फुट पानी पहुंच गया। जिससे यहां का यातायात थम गया।

विज्ञापन


पूरे जनपद में बुधवार की रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे नदी-नाले उफान पर बह रहे है। बांधों में पानी की आवक बढ़ने से इनका जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक पर पहुंचने लगा। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों के गेट खोलकर अतिरिकत पानी की निकासी करने के आदेश दिए।

आदेशों के क्रम में राजघाट बांध के गेट खोलकर 75000 क्यूसेक, भावनी बांध से 19876 क्यूसेक, उटारी से 2400 क्यूसेक, गोविंद सागर बांध से 11754 क्यूसेक, सजनाम बांध से 1668 क्यूसेक, शहजाद बांध से 12862 क्यूसेक पानी, कचनौंदा बांध से 6676 क्यूसेक, माताटीला से 92880 क्यूसेक, भौरट बांध से 3762 क्यूसेक, रोहिणी बांध से 1270 क्यूसेक, लोअर रोहिणी से 623 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाने शुरू कर दिया गया है। बांधों के गेट खुलने से निचले इलाकों में पानी ही पानी भर गया है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पुल-रपटा डूब गए और यातायात थम गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें