जनपद में शनिवार सुबह बारिश से मौसम सुहाना हो गया। साथ ही किसानों को कहीं खुशी तो कहीं कटी पड़ी फसल की चिंता सताती रही। हालांकि दोपहर बाद साफ हुए मौसम से राहत की सांस ली।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। लगभग नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। इससे खेतों में खड़ी व कटी पड़ी फसल में नुकसान होने की चिंता सताने लगी। वहीं रबी फसल की बोआई करने की तैयारियां कर रहे किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई। किसानों ने बताया कि रबी फसल की बोआई के लिए पलेबा नहीं करना होगा। हालांकि दोपहर बाद बारिश थमने पर किसानों ने राहत की सांस ली। देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे।