फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजी: महिला को विश्वास में लेकर बदमाशों ने उतरवाये जेवर, बोले- आंख बंद करो सब संकट हो जायेंगे दूर, फरार

Sat, 27 Sep 2025 12:40 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

पुलिस चौकी के ठीक सामने दो बदमाश पहुंचे और महावीर स्वामी की जय बोलते हुए महिला को विश्वास में लिया। पूजा-पाठ के बहाने महिला के हाथ से करीब दस तौला के सोने के जेवर उतरवाए और कहा कि आंखबंद कर के दो कदम चलो तुम्हारे सब संकट दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ऊषा जैन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर। शुक्रवार को बाइक सवार टप्पेबाजों ने मंदिर से घर आ रही महिला को आस्था के नाम पर गुमराह करते हुए लाखों रुपये के जेवरात उतारवाकर ले गए। जानकारी के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नगर के नए बस स्टैंड के पास निवास करने वाले राजेंद्र जैन की पत्नी ऊषा प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को मंदिर से वापस अपने घर आ रही थी। तभी पुलिस चौकी के ठीक सामने दो बदमाश पहुंचे और महावीर स्वामी की जय का नारा लगाते हुए महिला को विश्वास में लिया। बदमाशों ने पूजा-पाठ के बहाने महिला के हाथ से करीब दस तौला के सोने के जेवर उतरवाए और कहा कि आंखबंद कर के दो कदम चलो तुम्हारे समाप्त संकट दूर हो जाएंगे। जैसे ही महिला ने आंख बंद की, बदमाश जेवरात लेकर बाइक से झांसी की ओर भाग गए। इसकी जानकारी के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें