फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण में नपा ने सुधारी रैंकिंग, पंद्रह पायदान की मारी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कराए स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें देश में नगर पालिका परिषद ने देश में 129 वीं और प्रदेश में 15वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। बीते जनवरी माह में थर्ड पार्टी से नगर की साफ-सफाई का आंकलन किया। इसमें व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और उनकी देखरेख, खुले में शौच मुक्त, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, व्यवसाय क्षेत्रों में दिन-रात साफ-सफाई का परीक्षण किया। इसका परिणाम घोषित कर दिया गया। कुल 6000 अंकों में से नगर पालिका को 3004 अंक प्राप्त हुए। सिटीजन फीड बैक, सर्विस लेवल प्रोग्रेस, सर्टीफिकेशन, डायरेक्ट ओवजरवेशन में अपेक्षा अनुरूप अंक मिले। इस आधार पर नगर पालिका की नेशनल रैंक 129 व स्टेट में 15 वीं रैंक बनी। गत वर्ष नगर पालिका को नेशनल में 246 रैंक एवं स्टेट में 30 वीं रैंक प्राप्त हुई है। इस तरह नगर पालिका परिषद ने इस साल स्टेट में पंद्रह पायदान की छलांग मारकर रैैंक सुधारी है। इससे नगर पालिका के अधिकारी, कर्मी संतुष्ट हैं।
पिछले साल की अपेक्षा इस साल स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए ज्यादा मेहनत से काम किया गया। इससे रैंक सुधारने में मदद मिली। इसमें सफाई अधिकारियों से लेकर कर्मियों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कुमार, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन
नगर पालिका निरंतर सफाई पर ध्यान दे रही है। अगले साल और भी अच्छा करने का प्रयास करेंगे।
संदीप कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें