फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से पीड़ित किसान के द्वार पंहुचे सपाई

विज्ञापन
ग्राम बांसी अंतर्गत मजरा खिरकन में पुलिस द्वारा पीड़ित किसान के घर बैठे सपाई - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बांसी (ललितपुर)। थाना जखौरा के ग्राम बांसी अंतर्गत मजरा खिरकन में पुलिस प्रताड़ना का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस पूरे मामले पर सियासी रंग चढ़ने लगा है। कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी का भी प्रतिनिधि मंडल पीड़ित किसान से मिलने के लिए उनके घर पहुंचा है। उनका कहना है कि आरोपी पुलिस वाले को लाइन हाजिर कर दिया गया है और इस प्रकरण की जांच सीओ तालबेहट से करायी जा रही है। पांच दिन गुजरने के बाद भी भी दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा जा सका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव के निर्देशन में सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वामी प्रसाद यादव की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित किसान से मिला और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव तक इस उत्पीडन की जानकारी पंहुचाने की बात कही है। इस दौरान सुरेश यादव, आशाराम रैकवार, वीर पाल यादव राघवेन्द्र यादव बन्ना मौजूद रहे। इससे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने पीडित किसान से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। बता दें कि
12 अगस्त की रात कुत्तों ने एक बकरा खा लिया था। बकरा मालिक जस्सू ने मुहल्ले के ही एक व्यक्ति के कुत्तों द्वारा बकरा खाने की तहरीर 13 अगस्त को पुलिस चौकी बांसी में दी थी। तहरीर मिलते ही पुलिस आरोपी को पकड़ लायी और दिन भर चौकी में बैठाने के बाद रात को यह कहकर छोड़ दिया था। पुलिस के भय से सिरनाम ने 19 सौ रुपये देकर समझौता कर लिया था। इसके उपरांत मामला बिगड़ने पर चौकी इंचार्ज ओमकार सिंह ने शाम तक का समय मांगते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन चौकी इंचार्ज ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर 16 अगस्त को कई ग्रामीणों ने थाना जखौरा पहुंचकर दोषी कर्मी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु तहरीर देकर प्रदर्शन किया, इससे मामला गर्मा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें