फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: सड़क हादसे में किसान की मौत...मूंगफली से भरे ट्रैक्टर और कंटेनर में हुई जोरदार भिडंत, एक घायल

Fri, 17 Oct 2025 04:57 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

हादसे के दौरान पीछे से आ रही एक टैक्सी भी इन वाहनों की चपेट में आ गई, गनीमत रही टैक्सी में बैठी सवारी बाल-बाल बच गई। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर ट्रैक्टर और एक कंटेनर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक किसान की मौत हो गई है जबकि एक घायल हो गया है। सड़क हादसे के वक्त हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोशाला नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मूंगफली से भरे ट्रैक्टर और एक कंटेनर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रैक्टर पर सवार 60 वर्षीय नत्थू सिंह पुत्र खुमान निवासी ग्राम मुहरी जनपद अशोक नगर मध्य प्रदेश की मौत हो गई। जबकि चालक मनोहर घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे के दौरान पीछे से आ रही एक टैक्सी भी इन वाहनों की चपेट में आ गई, हालांकि टैक्सी सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए और कोई  घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहनों को सड़क के किनारे हटवाकर नेशनल हाईवे पर यातायात पुनः सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें