फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: दशहरा पर घर आए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, इंदौर में करता था काम

Thu, 16 Oct 2025 10:40 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सोनू पेशे से एलएनटी मशीन का चालक था और इंदौर में रहता था। दशहरा त्योहार पर वह घर आया था। परिजनों ने अज्ञात के कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन
फांसी, सांकेतिक - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बार अंतर्गत ग्राम सेमरा भागनगर निवासी सोनू (22) का शव मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक खेत में लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। वह पेशे से एलएनटी मशीन का चालक था और इंदौर में रहता था। दशहरा त्योहार पर वह घर आया था। परिजनों ने अज्ञात के कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन


मृतक के रिश्तेदार ग्राम डंगराना निवासी चंदन सिंह के मुताबिक दशहरा पर सोनू घर आया था। सोमवार की रात को उसने परिजनों संग खाना खाया और कमरे में सोने चला गया था। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण गांव के पास की सड़क से होकर गुजर रहे थे। तभी उन्हें यहां एक खेत में लगे गुरार के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर साेनू का शव लटकता मिला। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात परिजनों ने कही।
विज्ञापन


मृतक सोनू तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें