फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शराबी ने मासूम पर तान दी पुलिसकर्मी की रायफल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मतदान में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की रायफल लेकर शराबी युवक ने बीच बाजार में खूब तमाशा किया। उसने कुर्सी पर बैठी मासूम बच्ची के ऊपर रायफल तान दी। उक्त युवक कंधे पर रायफल रखकर फिल्मी अंदाज में सड़क पर टहलता रहा और पुलिसकर्मी की बाइक पर बैठकर चला गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने उक्त पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है और एएसपी को इसकी जांच सौंपी है।
विज्ञापन

बुधवार को वायरल वीडियो में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी ने अपनी रायफल एक शराबी युवक को पकड़ा दी। शराबी युवक के पीछे पीछे पुलिसकर्मी नजर आ रहा है। वहीं, नशे में धुत युवक रायफल लेकर रोड पर रौब दिखा रहा है। इतना ही नहीं उक्त शराबी युवक ने सड़क किनारे कुर्सी पर बैठी मासूम बच्ची के सिर पर रायफल अड़ा दी। इसके बाद उक्त शराबी युवक लोगों को डराता हुआ सड़क पर जाता दिख रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मी की बाइक पर पीछे बैठकर जाता युवक रायफल अपने कंधे पर रखे हुए था।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उक्त वीडियो सुभाषपुरा पानी की टंकी के पास का बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि उक्त पुलिसकर्मी भी शराब के नशे में धुत था। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि मुख्य आरक्षी दिनेश अवस्थी को तत्काल निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें