फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

Tue, 02 Jun 2026 09:23 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

ललितपुर से चंदेरी घर लौटते समय एक बाइक चालक को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत पर हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली अंतर्गत ग्राम कालापहाड़ में सोमवार की रात्रि में ललितपुर से चंदेरी घर लौटते समय एक बाइक चालक को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत पर हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के चंदेरी निवासी अरुण वाल्मीकि सोमवार शाम आठ बजे बाइक से अपने घर वापस चंदेरी जा रहे थे। कालापहाड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने यह देख कोतवाली पुलिस को जानकारी दी और एंबुलेंस को फोन लगाकर बुलाया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस पहुंचने पर उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

इस पर कोतवाली पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहीं कोतवाली पुलिस कार की तलाश के लिए साक्ष्य एकत्रित कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें