फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: सड़क पर रो रहा था मासूम बच्चा, महिला थानेदार की पड़ी नजर गोद में उठाकर पहुंचाया घर

Mon, 06 Oct 2025 12:50 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थानाध्यक्ष तालबेहट सन्नो देवी थाना क्षेत्र में आयोजित चौपाल से वापस थाने पर अपने सरकारी वाहन से लौट रही थी। इसी दौरान उन्हें रास्तें में रोता हुआ बच्चा दिखाई दिया।
विज्ञापन
बच्चे को उसकी मां को सौपती थानेदार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर रोता हुआ एक चार वर्षीय बालक महिला थानाध्यक्ष तालबेहट को दिखाई दिया। उन्होंने अपने सरकारी वाहन को रुकवाया और बच्चे को गोदी में उठाकर चुप कराकर नाम-पता पूछा। इसके बाद बच्चे को उसके घर पहुंचाकर उसकी मां के हाथ में सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थानाध्यक्ष तालबेहट सन्नो देवी थाना क्षेत्र में आयोजित चौपाल से वापस थाने पर अपने सरकारी वाहन से लौट रही थी। रास्ते में एक बालक घूमता दिखाई दिया जो रो रहा था। यह देखकर महिला थानाध्यक्ष ने अपने वाहन को रुकवाया और रो रहे बालक के पास पहुंचकर उसे गोदी में उठाकर शांत कराया। इसके बाद उसे घर पहुंचाया। इस संबंध में मोहम्मद मुश्ताक, एसपी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिला थाना तालबेहट पुलिस द्वारा एक चार वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें