फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: डीजे वाले की पिटाई पर दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गाड़ी लाने को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 06 Oct 2025 11:09 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

मनीष कुशवाहा ने बताया कि तीन अक्तूबर को वह डीजे की गाड़ी लेकर खिरकापुरा गया था। डीजे लाने को लेकर उसके साथ मारपीट कर दी गई। पत्थर से गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजे वालों की पिटाई और गाड़ी में तोड़फोड़ करने पर कोतवाली सदर पुलिस ने छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी मनीष कुशवाहा ने बताया कि तीन अक्तूबर को वह डीजे की गाड़ी लेकर खिरकापुरा गया था, तभी धर्मेंद्र उर्फ खिल्लू कुशवाहा, आनंद, सूरज, प्रकाश, भरत कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा अपने तीन-चार साथियों के साथ आए। डीजे लाने को लेकर गाली देने लगे। विरोध किया तो आरोपी धर्मेंद्र ने उसे गालियां देते हुए गाड़ी से बाहर निकालकर लात-घूसों से पिटाई की। अन्य आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। पत्थर उठाकर मारने लगे और डीजे की गाड़ी में तोड़फोड़ की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें