फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: जखौरा-बांसी मार्ग पर चल रहे पुल निर्माण स्थल के पास पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Thu, 02 Jul 2026 02:13 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

मगरमच्छ को देख काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर बेतवा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
मगरमच्छ को पकड़ती वन विभाग की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जखौरा-बांसी रोड़ स्थित खेड़र नदी पर चल रहे पुल निर्माण कार्य के दौरान एक मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ को देख काम कर रहे मजदूरों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए निर्माण कार्य रोक का प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। घटना बुधवार सुबह आठ बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करते हुए काफी सावधानी से रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने मगरमच्छ को बिना किसी नुकसान के सफलतापूर्वक पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की नदी या जलाशयों के आसपास किसी भी जंगली जीव के दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को बेतवा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों और निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें