फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: व्हाट्सएप हैक कर पिता-बेटी के खातों से 1.93 लाख उड़ाए, जांच में जुटी साइबर पुलिस

Thu, 01 Oct 2026 11:04 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

पिता-पुत्री दोनों के बैंक खाते में एक ही मोबाइल नंबर लिंक था। व्हाट्सएप हैक कर साइबर ठग दोनों के खाते से 1.93 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगो ने व्हाट्सएप हैक करके पिता- पुत्री के बैंक खाते से 1.93 लाख रुपये उड़ा लिए। दोनों खातों में एक मोबाइल नंबर लिंक था। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम पटौराकलां निवासी दिनेश कौशिक ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 20 अगस्त की दोपहर करीब डेढ बजे उसका व्हाट्सएप हैक हो गया था। इसके बाद साइबर ठगो ने उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकाले। साथ में इसी दौरान उसकी पुत्री शिवानी कौशिक के खाते से भी 95 हजार रुपये निकाले। इस प्रकार से साइबर ठगों ने कुल 1.93 लाख रुपये खातों से निकाल लिए। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि दोनों बैंक खाते एक की मोबाइल फोन से जुड़े हुए थे। साइबर ठगी होने के बाद दिनेश ने साइबर सेल पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें