फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विंटर मेला में ऊनी कपड़ों का सजा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तुवन मंदिर ग्राउंड में बच्चों से लेकर बड़ों के लिए जहां ऊनी कपड़ों का बाजार सजा है, वहीं घर-गृहस्थी के बर्तन, बच्चों के खिलौनों के अलावा लहसुन, आंवला, कैंत, आम, हल्दी, अदरक, कटहल और मिर्ची की दुकानें लगी हैं। बांसी का अचार एवं आंवला, सेव, बेल, लसोड़े का मुरब्बा और राजस्थानी चूरन भी उपलब्ध है, जो लाेगों को खूब भा रहे हैं।
मेले में बच्चों से लेकर बड़ों एवं महिलाओं के लिए स्वेटर, हाफ और फुल जैकेट, ऊनी टोपी, ऊनी मोजे उपलब्ध हैं। यहां बच्चों के स्वेटर दो से ढाई सौ रुपये में तो बड़ों के तीन सौ से पांच सौ रुपये तक में उपलब्ध है। बच्चों, बड़ों व महिलाओं के लिए जैकेट भी उपलब्ध है। ऊनी मोजे और दस्ताने ऑफर में मिल रहे हैं। तुवन सरकार दर्शन करने जाने वाले वापसी में मेले में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
अचार, मुरब्बा और राजस्थानी चूरन लोगों की पसंद : मेले में अचार, मुरब्बा, चूरन भी उपलब्ध है, जो लोगों को खूब भा रहा है। यहां लहसुन का अचार सबसे महंगा 400 रुपये प्रति किलोग्राम में मिल रहा तो आंवला, कैथा, आम और हरी मिर्च का अचार साठ रुपये में 250 ग्राम तक में उपलब्ध है। हल्दी और अदरक, लाल मिर्च, कटहल एवं लबेडे़ का अचार भी यहां उपलब्ध है। यहां आंवला, सेब, बेल और बांस का मुरब्बा भी उपलब्ध है। डेढ़ सौ प्रकार के राजस्थानी चूरन भी उपलब्ध हैं, जिनमें हींग पेड़ा, अनारदाना, पाच छुआरा, हींगबटी, हरड़, अल्सी, पीपड़, मुखवांस, गटागट के साथ ही हींग के चूरन एवं गोलियां भी उपलब्ध हैं, जो सेहत तो अच्छी रखती ही हैं, स्वाद भी अच्छा बनाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें