फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साल के आखिरी दिन दो अलग-अलग स्थानों पर लाखों रुपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को जहां लोग नववर्ष की पार्टी मना रहे थे, तभी चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीपुरा में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। जबकि पुलिस आवास के पास रखे एक खोखा (डिब्बे) को काटकर कॉफी व बर्फ के गोले की मशीन एवं नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीपुरा निवासी संजय रजक जो कि स्टांप वैंडर हैं, तीन दिन पहले मैहर माता मंदिर दर्शन के लिए गए थे। घर में उसकी बूढ़ी मां थी, जो उसके बगल के पैतृक मकान में ही रहती हैं। लेकिन संजय ने मंदिर जाने के चलते अपने पैतृक मकान में ताला डाल दिया। अपनी मां को अपने नए मकान में बुला लिया।
शनिवार देर रात को उसके पैतृक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने तीन कमरों की आलमारी को उखाड़ दिया। आलमारी से सोने चांदी के आभूषण व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान सारा सामान बिखेर दिया। संजय की मां कौशल्या ने बताया कि जब उन्होंने खटपट की आवाज सुनी तो उसने छत से बाहर देखा तो उनके पैतृक मकान के गेट खुले थे और तीन से चार लोग भागते दिखे। रविवार को उनके पोते हेमंत ने दादी के कहे अनुसार मंडी पुलिस चौकी में शिकायती पत्र दे दिया। वहीं मैहर से लौटकर आए संजय ने पैतृक मकान में जाकर देेखा तो उक्त के अलावा उसके अलमारी में रखे उसके करीब एक लाख रुपये एवं अन्य सोने चांदी के जेवरात गायब होने की बात कहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं मोहल्ला तालाबपुरा निवासी अशोक कुमार साहू उर्फ गुड्डे ने कोतवाली में किए शिकायती पत्र में बताया कि उसका लोहे का डिब्बा (खोखा) पुलिस आवास के पास रखा हुआ है। 31 दिसंबर की रात को चोरों ने देर रात को उसके खोखे को पीछे से काटकर उसमें रखी कॉफी की दो मशीनें एवं एक बर्फ के गोले की मशीन और दो हजार रुपये नकदी एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। अगले दिन रविवार को सुबह जब वह डिब्बा पर गया और खोखा के ताले खोले तो देखा कि खोखे की चद्दर पीछे से काटी गई थी। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें