फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने से दुखी महिला ने जहर पीकर दी जान

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली के अंतर्गत ग्राम मुकटौरा के मजरा बैदौरा में शादी के लगभग छह वर्ष बाद भी संतान न होने से परेशान एक महिला ने जहर पीकर आत्महत्या कर दी। वहीं मृतका की मां ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी पुत्री को परेशान करने एवं ताने मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना के बाद सीओ केशवनाथ, प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद मौके पर गए और लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सुनौरी निवासी हरचरन की पुत्री सीमा वंशकार का विवाह लगभग छह वर्ष पहले बैदौरा निवासी राकेश वंशकार के साथ हुआ था। शादी के बाद अब तक संतान न होने से दंपती तनाव में रहते थे। शुक्रवार की सुबह सीमा ने जहर पी लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सीमा की मौत की जानकारी जैसे ही उसके मायकेवालों को लगी। भारी संख्या में मायके के लोग कोतवाली पहुंच गए। जानकारी के बाद सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को समझाया। इसके बाद दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ ग्राम बैदौरा गए। मृतका के मायकेवालों का आरोप है कि ससुराल वाले उनकी बेटी को मायके नहीं जाने देते थे। संतान न होने पर आए दिन ताना मारते थे। जिसके चलते उसकी बेटी ने जहर पी कर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

जानकारी के बाद ग्राम बैदौरा गया था। मायके पक्ष के लोग सुसराल पक्ष के लोगों पर कुछ आरोप लगा रहे हैं। यदि शिकायती पत्र मिलता है तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

- कामता प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें