फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर इलैक्ट्रॉनिक सामान व नगदी चोरी

विज्ञापन
thief.jpeg - फोटो : thief.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला पिसनारी में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने कीमती इलेक्ट्रानिक सामान व अलमारी में रखे 46 हजार रुपये चोरी कर लिए। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला पिसनारी निवासी अवधेश सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दो दिन पहले वह अपने परिवार सहित गांव चला गया था। ललितपुर में घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान बीते 16 जून को रात में चोरों ने उसके घर में घुसकर एलईडी टीवी, इंवर्टर, एसी, स्टेब्लाइजर, सीसीटीवी कैमरा सिस्टम और अलमारी में रखे 46 हजार रुपये एवं सामान चोरी कर लिया। 17 जून को सुबह जब वह अपने घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर घटना स्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
जेवरात व एक लाख नकदी चोरी में मुकदमा दर्ज
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम विनौरा निवासी रामसेवक कुशवाहा पुत्र ज्ञान चंद्र ने थाना जाखलौन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 जून की रात को चोरों ने उसके घर में घुसकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये की चोरी कर ली। सुबह उठने पर उसे चोरी की जानकारी हुई। थाना जखौरा पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें