ललितपुर। कानपुर की ओर आने जाने वाली ट्रेनें शुक्रवार को डेढ़ से पौने तीन घंटे तक देरी से आईं। बताया गया कि कानपुर मार्ग पर ब्लॉक चलने के चलते कुछ ट्रेन प्रभावित हुई हैं।
गोरखपुर, लखनऊ कानपुर की ओर से आने वालीं कुशीनगर एक्सप्रेस शुक्रवार काे पौने तीन घंटे लेट होकर सुबह 6.33 बजे के स्थान पर 9.17 बजे आई। वहीं, साबरमती एक्सप्रेस सवा घंटे देरी से सुबह 6.42 बजे के स्थान पर सुबह 7.58 बजे आई। जबकि अप रूट की ही राप्तीसागर एक्सप्रेस शुक्रवार को 1.16 घंटे बिलंब होकर शाम को 5.48 बजे के स्थान पर शाम 6.32 बजे आई। वहीं, कानपुर, लखनऊ की ओर जाने वाली डाउन रूट की राप्तीसागर एक्सप्रेस 3.18 घंटे लेट होकर देर रात को 2.24 बजे के स्थान पर तड़के 5.42 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। बताया गया कि कानपुर रूट पर रेलवे द्वारा काम करने के लिए ब्लॉक लिया गया था, जिसके तहत ट्रेनें प्रभावित रहीं।