फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: ढाबा हटाने पर हुए विवाद में झुलसे पूर्व प्रधान की मौत, मामले में कोतवाली व चौकी इंचार्ज निलंबित

Sun, 31 Jul 2022 09:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

अमरपुर मंडी के पास एक फैक्टरी की जमीन पर बने ढाबा को हटाने के दौरान हुए विवाद में ढाबा संचालक की मौत के बाद दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले में 
विज्ञापन
ढाबा हटाने के दौरान हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में ढाबा हटाने को लेकर हुए विवाद के दौरान पूर्व प्रधान की जलकर हुई मौत के मामले में कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्र और चौकी प्रभारी हरिनाम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। रविवार देर शाम कानपुर रेंज के आईजी और डीआईजी झांसी ने घटना स्थल का जायजा लिया।

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र में अमरपुर मंडी के पास एक फैक्टरी की जमीन पर संचालित ढाबे को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार को जमकर विवाद हुआ। इस दौरान ढाबा मालिक व पूर्व ग्राम प्रधान भैय्यन यादव को आग की लपटों से घिरा देख उसके समर्थक और ग्रामीण ने हंगामा किया। गुस्साएं लोगों ने कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ कर हाईवे पर जाम लगाकर विरोध जताया।

विज्ञापन


इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बाद में अधिकारियों ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाकर झुलसे ढाबा संचालक को अस्पताल पहुंचाया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कोतवाली प्रभारी व चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें