फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल और चौकी प्रभारी निलंबित, आईजी जोन कानपुर पहुंचे अमरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम अमरपुर के पूर्व प्रधान भैय्यन यादव भारत एक्सप्लोसिव फैक्टरी के कर्मचारियों के विवाद के दौरान आग से जलकर मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले का संज्ञान आईजी जोन कानपुर प्रशांत कुमार ने लिया है और वह रविवार रात को डीआईजी झांसी जोगेंद्र सिंह के साथ ललितपुर स्थित ग्राम अमरपुर पहुंच गए। जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए ढाबे को देखा। मामले में आईजी जोन के आदेश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा एवं अमरपुर मंडी चौकी प्रभारी हरीनाम सिंह को निलंबित कर दिया गया। उधर, जानकारी मिलने पर मृतक पूर्व प्रधान के परिजन भी पहुंच गए, जिनसे आईजी ने बातचीत की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में भारत एक्सप्लोसिव फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा कुछ पुलिस कर्मियों के साथ ग्राम अमरपुर में हाईवे किनारे स्थित पूर्व प्रधान भैय्यन यादव द्वारा अवैध रूप से निर्माण किए गए ढाबा को हटाने गए थे। इस दौरान कर्मचारियों व पूर्व प्रधान में विवाद हो गया और ढाबा के पीछे खाली जमीन पर पूर्व प्रधान पेट्रोल उड़ेलने से आग से झुलस गया था, देर रात उसकी मौत हो गई। इस पर उसके गुुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया था और भारी बवाल हुआ था, इसमें फैक्टरी कर्मचारियों की एक चार पहिया गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दी थी। मामले में बीते रोज शनिवार की देर शाम को ही डीआईजी झांसी जोगेंद्र सिंह ने अमरपुर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया था और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया था। पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बवाल को लेकर शहर कोतवाल और अमरपुर मंडी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - जोगेंद्र कुमार, डीआईजी झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें