फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान तिरंगा ट्रेक्टर यात्रा को सफल बनाने में सपाई

विज्ञापन
samajwadi party logo.jpeg - फोटो : samajwadi party logo.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा को सफल बनाने में जुटे हैं। हालांकि तैयारी और यात्रा में शामिल होने वाले किसानों की संख्या को लेकर पदाधिकारी कुछ बताने से कतरा रहे हैं लेकिन तहसील स्तर पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में सौ से दो सौ ट्रैक्टर बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने इसे कामयाब बनाने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने जिला कार्यकारिणी, फ्रंटल, विधानसभा, ब्लॉक एवं नगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर किसान तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन तहसील स्तर पर किया जा रहा है। इसमें कितने किसान जुट रहे हैं, इसकी संख्या खोलने से सपा के पदाधिकारी कतरा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि सदर तहसील में दो सौ ट्रैक्टर बुलाने की योजना बनाई गई है। वहीं, अन्य तहसीलों में सौ से डेढ़ सौ ट्रैक्टर लाने के लिए किसानों से संपर्क किया गया है। विभिन्न नेताओं ने तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर बैठकें कर किसानों को तिरंगा यात्रा के बारे में जानकारी दी है। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने गत दिवस ब्लॉक बार में इसे लेकर बैठक की।
------
प्रदेश स्तर का कार्यक्रम है, इस तरह के आयोजन में किसी प्रकार की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं रहती है। तिरंगा यात्रा शहर में घूमेगी, कितने लोग इसमें शामिल हो रहे हैं यह बता पाना अभी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें