कैप्सन - पवा में आयोजित सपा की चौपाल
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की उन्नति के लिए बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सपा की प्रभात फेरी रविवार को पवा और सरखड़ी आदि गांवों में घूमी। जिसमें सपाइयों ने केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून की तीव्र आलोचना की।
ग्राम पवा में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष अनिल अड़जरिया ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए जो कानून बनाए है। वह पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। विधानसभा अध्यक्ष धनीराम रजक ने कहा कि कानून के विरोध में भीषण ठंड में किसानों के प्रदर्शन के बावजूद सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी है। चौपाल में विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव, तोरन कुशवाहा पवा, राजीव यादव, श्यामलाल, धर्मेन्द्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।