फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किसान इंटर कॉलेज की टीम ने श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को किसान इंटर कॉलेज बिरधा की टीम ने श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज मनगुवां को सौ रनों से पराजित कर दिया।
महाविद्यालय खेल प्रांगण में श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। किसान इंटर कॉलेज बिरधा की टीम ने मैदान में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन बनाकर जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज टीम के खिलाड़ी अधिक देर तक नहीं टिक सके। छह ओवर में 63 रन बनाकर सभी खिलाड़ी आउट हो गए। गेंदबाजी व बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसान इंटर कॉलेज बिरधा के खिलाड़ी अंकित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

किसान इंटर कॉलेज बिरधा से आकाश राजपूत, पुष्कल पटेल, युवराज राजा, अमन, साहिल, बंटी, रावसाहब, शिखर राजा, शशि, अंकित, सत्यम और श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज की टीम में सतेंद्र, राज,वरुण, आदर्श, राजेश, अरविंद, सुमित, प्रिंस दीपक, केपी, सौरभ आदि खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन

विजेता व उपविजेता टीम को महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश चौधरी ने सम्मानित किया। प्रबंध समिति से डायरेक्टर प्रदीप चौधरी, डायरेक्टर प्रवीण चौधरी एवं प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। मौके पर कार्यक्रम संयोजक बृजेश पटेरिया, खेल प्रभारी अतुल सोनी, रोहित रावत, पवन साहू, एंपायर देवेंद्र विश्वकर्मा, सुनील सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें