फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहजाद नदी के साथ बांध का पानी भी हो रहा दूषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के तीन ब्लॉकों के 25 से अधिक गांवों में होती है पानी की आपूर्ति
विज्ञापन

60 हजार की आबादी पी रही पानी, बीमारियां फैलने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के तीन ब्लॉकों के 25 से अधिक गांवों में 60 हजार की आबादी की प्यास बुझा रहे शहजाद बांध का पानी भी स्वच्छ नहीं है। हालत यह है कि नगर पालिका की सभी नालियां सीधे शहजाद नदी में गिर रही हैं। इससे नदी के साथ-साथ बांध का पानी भी दूषित हो रहा है। ऐसे में लोगों को बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। ऐसे में लोगों के घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से भेजे जा रहे पानी की शुद्धता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
तालबेहट ब्लॉक क्षेत्र के शहजाद बांध से बांसी-हर्षपुर पेयजल योजना के तहत पानी उठाया जाता है। इसे फिल्टर कर पीने के योग्य बनाया जाता है। इसके बाद ब्लॉक तालबेहट व जखौरा की लगभग 12 ग्राम पंचायतों के 19 गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती है। वहीं, बरौदा पेयजल परियोजना के तहत भी कई गावों में पानी की आपूर्ति यहां से की जाती है।
विज्ञापन

वर्तमान में हालत यह है कि बांध का पानी दूषित हो रहा है। इसका कारण यह है कि नगर पालिका परिषद की अधिकांश नालियां व नाले शहजाद नदी में गिर रहे हैं। नालों के दूषित पानी के अलावा कचरा और पॉलिथीन भी बहकर नदी में जा गिर रहा है। यह पानी सीधा शहजाद बांध में पहुंच रहा है। ऐसे में नदी के साथ-साथ बांध का पानी भी दूषित हो रहा है।
विज्ञापन



इन गांव में होती है पेयजल आपूर्ति
ग्राम सेरवास, तेरईफाटक, ककड़ारी, टेटा, जमालपुर, असऊपुरा, नयाखेड़ा, गुर्ज, कारीपहाड़ी, हंसारी, हर्षपुर, बांसी



इन बीमारियों के होने का रहता है खतरा
हैजा, डायरिया, उल्टी दस्त, टायफाइड, किडनी खराब होने समेत अन्य बीमारियां


नदी में इन स्थानों पर गिर रहा नाली का पानी
करवला घाट पर दो नालियों का पानी गिरता है
मुख्य मार्ग में दोनों तरफ से चार नालियों का पानी
नदीपुरा के पुल के पास चार नालियों का पानी गिरता है
चौबयाना से बड़ी माता मंदिर मार्ग में दो नालियों का पानी गिरता है
रावतयाना क्षेत्र की नालियां व एक नाले का पानी गिरता है
शहर के प्रमुख ब्याना नाले से करीब छह मोहल्लों का दूषित पानी गिरता है


वर्जन
समस्या काफी पुरानी है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्या का स्थायी समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। - दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें