ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मिनौरा में खेत में पानी देते समय सांप के डसने से किसान की जिला अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना जखौरा के ग्राम मिनौरा निवासी माधव कुशवाहा (50) शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे खेतों में पानी दे रहा था। इसी दौरान वहां निकले एक सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को जानकारी दी, जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।