फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनेंगे 21 हजार केसीसी

Sun, 19 Jun 2016 01:33 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
farmer - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। सूखे की मार झेल रहे किसानों को खरीफ और रबी फसल की बुवाई में ऋण मुहैया कराया जाएगा। मौजूदा वित्तीय वर्ष में कृषि विभाग ने 21,932 किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष 1,512 आवेदन पत्र जमा हुए हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के किसान कई सालों से आपदाओं की मार को झेलते आ रहे हैं। इस साल के सूखे ने किसानों की रीढ़ तोड़ दी है। जिले के अधिकांश किसानों को अपने परिवार का गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में किसानों को खरीफ व रबी फसल की बुवाई की चिंता सता रही है। कृषि विभाग ने किसानों को विषम परिस्थितियों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ऋण दिलाने की योजना बनाई है। इसके तहत जिले में 21 हजार 932 किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। इसमें सहकारी बैंक से 6,420 व अन्य बैंकों से 15,512 किसान क्रेडिट कार्ड बनेंगे। इसके सापेक्ष सहकारी बैंक से 162, अन्य बैंकों से 1,243 किसान क्रेडिट कार्ड बन चुके हैं। इसके अतिरिक्त सहकारी बैंकों में 162 व अन्य बैंकों में 1350 आवेदन पत्र जमा हुए हैं। वर्तमान में किसान मायूस है। उसे अच्छी बारिश होने का इंतजार है। आने वाले दिनों में यदि मानसून ठीक रहता है तो किसानों में खेती के प्रति रुझान बढ़ेगा। जिसके लिए वह किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने को आवेदन कर सकते हैं।

इतने में होगी खरीफ फसल की बुवाई
कृषि विभाग ने खरीफ फसल की बुवाई का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत 2,64,458 हेक्टेयर में खरीफ फसल की बुवाई की जाएगी। इसमें सबसे अधिक 1,87,139 हेक्टेयर क्षेत्र में दलहनी फसल व 55, 554 हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहनी फसल बोई जाएगी। यदि लक्ष्य के अनुरूप किसानों के क्रेडिट कार्ड बन जाते हैं तो किसानों को खेती में समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें