फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिरिया छतारा हत्याकांड का पकड़ा गया तीसरा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिरिया छतारा में बीते माह 15 अगस्त को नहर के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का चादर में लिपटा शव पड़ा मिला था, जिसके मामले में एसओजी और बानपुर पुलिस ने बीते रोज बृहस्पतिवार को उक्त व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी ही पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया था। उक्त, हत्याकांड के मामले में एसओजी व बानपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार को तीसरे हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के ग्राम जिजयावन निवासी अवतार यादव को उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी एवं एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। उक्त, मामले में एसओजी एवं बानपुर पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को उक्त अवतार यादव की हत्या का खुलासा कर पत्नी सुखदेवी और हत्या में शामिल प्रेमी कल्याण उर्फ हल्के कुशवाहा निवासी मिर्चवारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब बानपुर पुलिल्स ने उक्त हत्या में शामिल तीसरे आरोपी ग्राम मिर्चवारा निवासी मोहन कुशवाहा पुत्र मुन्नालाल को शुक्रवार दोपहर बारह बजे ललितपुर बस स्टैंड परिसर में बने शौचालय के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें