परीक्षा केंद्र श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय का निरीक्षण करते क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अवशेष मुख्य परीक्षा एक सितंबर से प्रारंभ हो चुुकी है। जिसकी मॉनिटरिंग विश्वविद्यालय में बने सीसीटीवी नियंत्रक कक्ष से की जा रही है। और क्षेत्र के उच्च शिक्षा कार्यालय में भी मुख्य परीक्षाओं की मॉनीटरिंग की जा रही है। परीक्षाएं प्रात: पाली एवं सायं पाली में आयोजित हो रही हैं। शुक्रवार को प्रात: पाली में 305 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 278 उपस्थित रहें। वहीं, सायं पाली में 215 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे एवं 204 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सायं पाली में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. संध्या रानी ने आकर दीपचंद्र महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा सामाजिक दूरी का पालन कर और शांतिपूर्वक संचालित होने पर उन्होंने संचालित परीक्षा के लिए महाविद्यालय की प्रशंसा की। इस दौरान केंद्र अध्यक्ष डॉ. जे. एस तोमर एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष रमेश कुमार, कामिनी जैन (परीक्षा प्रभारी), शेरबहादुर सिंह (उड़ाका), राकेश राजन (उड़ाका), कामता प्रसाद (उड़ाका) उपस्थित रहे ।