फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खडोबरा और किंग्स ऑफ रोड़ा (टीम ए) ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट : पहले दिन खेले गए दो मुकाबले, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पं. रुद्रनारायण त्रिवेणी शर्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में खडोबरा टीम और दूसरे में किंग्स ऑफ रोड़ा (टीम ए) ने जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट का शुभारंभ सीनियर सिटीजन संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष पं. राजाराम गोस्वामी, महासचिव पं. जयप्रकाश नारायण द्विवेदी, आचार्य रामकिशन शाक्य और प्रधानाचार्य आशीष दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में चीरा टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। पं. रुद्रनारायण इंटर कॉलेज खडोबरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चीरा टीम 101 रन पर सिमट गई। इस तरह खडोबरा ने यह मुकाबला चार रन से जीत लिया। गुड्डू राजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में किंग्स ऑफ रोड़ा (टीम ए) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 140 रन बनाए। जवाब में रजवारा रॉयल्स की टीम 130 रन ही बना सकी। किंग्स ऑफ रोड़ा (टीम ए) ने यह मुकाबला 10 रन से अपने नाम किया। इस मैच में राज राजा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं और यही खिलाड़ी भविष्य में जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। संघ के उपाध्यक्ष पं. रजनीश दीक्षित ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन के लिए जरूरी है, जिससे युवा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं।
विज्ञापन

महिला क्रिकेट र सुरभि राजा ने छात्राओं को भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर देवेंद्र शर्मा, अंजलि बुंदेला, आकांक्षा राजा, संजय राजा, अजय राजा, रवि यादव, अजय यादव, पं. दिनेश्वर राय, राहुल पटैरिया, रामजू यादव सहित कई लोग मौजूद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें