फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ेरा गांव के चार घरों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के बिरधा चौकी अंतर्गत ग्राम खड़ेरा में शुक्रवार की रात को एक साथ चार घरों के ताले चटखाकर चोर लाखों रुपये की कीमत के जेवरात व नकदी ले गए। सुबह जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बिरधा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खड़ेरा निवासी दुन्नू कुशवाहा पुत्र रल्ली गोविंद कुशवाहा, किशोरी पुत्र अतल कुशवाहा एवं कमलेश पुत्र कोमल के यहां चोरी की। वह सभी अपने-अपने परिवार सहित घरों में सो रहे थे, चोरों ने उनके घरों में शुक्रवार की रात को धावा बोल दिया और घरों के ताले व कुंडियां काटकर लाखों के जेवरात व नकदी ले गए। कमलेश के घर से अनाज बेचने का रखा हुआ करीब ढाई लाख रुपये नकदी एवं चार करदौना, चार जोड़ी चांदी की पायलें, बंद गले का सोने का हार तीन तोला, सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र चोरी कर लिए गए। बाकी घरों से करीब डेढ़-डेढ़ लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवरात चोरी होना बताया गया।
सुबह उन्होंने बिरधा चौकी पुलिस को जानकारी दी, तब जानकारी मिलने पर सीओ सिटी इमरान अहमद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, बिरधा चौकी प्रभारी दयाशंकर सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर चोरी वाले घरों का निरीक्षण किया। वहीं ग्राम खड़ेरा निवासी कुम्हेड़ी बाई ने बताया कि चोर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी ले गए। उधर, ग्राम भैंसाई में देवेंद्र सिंह के यहां चोरी का प्रयास किया गया लेकिन परिजनों के जागने पर चोर भाग गए। फिलहाल अभी इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पुलवारा में आठ घरों में चोरी का खुलासा करने की मांग
बहुजन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार अहिरवार ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर बताया कि थाना बार के ग्राम पुलवारा में बीते 16 मार्च की रात में चोरों ने एक साथ आठ घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें चोरों ने लाखों रुपये कीमत के सोने व चांदी के गहने एवं नकदी की चोरी की थी। पूर्व में ग्राम देवरान में भी कई घरों में चोरी की गई थीं। बसपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें