फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में छह कोरोना संक्रमित मिलने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की तरह नगर में भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता नजर आ रहा है। शनिवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में छह नए कोरोना संक्रमित मिले। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र में जांच करने के निर्देश दिए और क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। दो दिन में यहां आठ मरीज निकले हैं। क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के सिविल लाइंस स्टेशन मार्ग पर एक निजी विद्यालय के पीछे एक परिवार में एक वृद्ध और एक युवती कोराना संक्रमित मिली थी। जिसके बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में जाकर आसपास निवास करने वाले परिवारों की जांच करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के टीम प्रभारी धीरज कुमार की अगुवाई में गौरीशंकर कुशवाहा, अशोक नायक, सुनीता कुशवाहा आदि ने लोगों की जांच की। जिसमें तीन परिवारों में छह नए कोरोना संक्रमित मिले। जिसमें 12 और 14 वर्षीय दो किशोर, 40 वर्षीय युवक और 32, 33 और 45 वर्षीय युवती है। इससे पूरे मोहल्ले के लोगों में दहशत है।
पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश
तालबेहट। दो दिन में आठ मरीज मिलने पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने क्षेत्र को तहसील का 98 कंटेनमेंट जोन बनाते हुए पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बीडीओ क्षेत्र में सजगता और सतर्कता रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

52 दिन बाद नगर में मिले मरीज
तालबेहट। नगर में लगभग 52 दिन बाद कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इससे पूर्व 27 जनवरी को वार्ड एक आंबेडकर नगर में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला था। वही नगर में सबसे पहला मरीज 4 जुलाई 2020 को नगर के तिवरयाना मोहल्ले में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें