फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कस्तूरबा की छात्राओं को मिशन समाधान चलाकर किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराध और गुड टच-बैड टच के बारे में दी जाएगी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं के लिए अब मिशन समाधान अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें बालिकाओं को उनकी जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण और शंकाओं का समाधान किया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में छह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक विद्यालय में सौ-सौ बालिकाएं आवासीय शिक्षा ग्रहण करती हैं। शासन की ओर से बालिका सुरक्षा के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें मिशन शक्ति सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। अब कस्तूरबा गांधी में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए मिशन समाधान अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें बालिकाओं की काउंसलिंग, साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट सहित महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही दक्ष काउंसलर और विशेषज्ञों द्वारा बालिकाओं और विद्यालय स्टाफ के साथ संवाद करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि शासन के पत्र के क्रम में यह अभियान चलाया जाएगा और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए गतिविधियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें