फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भूमि विवाद तो कहीं बजट की कमी से नहीं हो पा रहा चार होम्योपैथिक अस्पताल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पताल न होने से मरीजों को नहीं मिल पा रही सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में चार होम्योपैथिक अस्पतालों की स्वीकृति व बजट मिलने के बाद भी निर्माण नहीं हो सका है। दो अस्पतालों की भूमि गहराई में होने से बजट की कमी पड़ रही है तो वहीं दो अस्पतालों की भूमि विवाद में फंसी हुई है। ऐसे में चारों अस्पताल किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं। इससे मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
जिले में छह होम्योपैथिक अस्पतालों को जमीन पहले मिल गई थी। अधिग्रहण होने के बाद विभाग ने अस्पताल के भवन के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन ने मार्च 2025 में इन अस्पतालों के भवन निर्माण की स्वीकृति देते हुए बजट जारी कर दिया था। प्रत्येक अस्पताल के लिए 29-29 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। उम्मीद थी कि अब जल्द इन अस्पतालों को भवन मिल सकेंगे।
विज्ञापन

लेकिन, स्वीकृति के तीन माह बाद भी चार अस्पतालों का कार्य शुरू तक नहीं हो सका है। हो भी तो कैसे, जब अस्पताल के चिंह्नित जमीन ही विवाद के घेरोें में बनी हुई है। यह हाल ब्लॉक महरौनी के ग्राम समोगर व भौड़ी का बना हुआ है। यहां पर जमीन की नाप न होने से आस-पास के लोग कार्य शुरू नहीं होने दे रहे हैं। ऐसे में भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। वहीं, ब्लॉक जखौरा के ग्राम बुढ़वार व ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम साढ़ूमल में चिंह्नित जमीन अधिक गहराई में है। ऐसे में कार्य करने के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है। बजट के अभाव में अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
-
मरीजों को नहीं मिल पा रहीं सुविधाएं
किराए के भवन में अस्पताल संचालित होने से मानक अनुरूप नहीं है। अस्थाई व्यवस्था के सहारे चल रहे हैं। मानक अनुरूप न होने से मरीजों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पानी व बिजली की स्थाई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। बैठने तक की समस्या बनी हुई है। सीमित संसाधनों में ही अस्पताल चल रहे हैं।
-
दो अस्पतालों का चल रहा निर्माण
मार्च 2025 में स्वीकृत छह अस्पतालों में दो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें ब्लॉक जखौरा के ग्राम ननौरा में दीवार का कार्य पूर्ण हो गया है। इसमें लेंटर डालने की तैयारी की जा रही है। वहीं, ब्लॉक महरौनी के ग्राम सौजना अस्पताल के भवन की दीवार का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही लेंटर डाला जाएगा। विभागीय अधिकारी का कहना है कि प्लास्टर व फर्स समेत रंगाई-पुताई आदि कार्य भी जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
छह होम्योपैथिक अस्पताल के भवन निर्माण को स्वीकृति मिली थी, जिसमें दो अस्पताल के भवन का कार्य प्रगति पर है। दो की भूमि गहराई में होने से बजट का अभाव है। दो अस्पताल की भूमि की नाप में विवादित है। भूमि की पैमाईश के लिए पत्राचार किया गया है।
- डॉ. रामसबद यादव, जिला होम्योपैथिक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें