फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में गहराई पानी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर दो रैदासपुरा स्थित मान्यवर कांशीराम आवासीय कालोनी में अनियमित जलापूर्ति और दो हैंडपंपों के खराब होने से स्थानीय लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। महिला, पुरुष और बच्चे दूर दराज क्षेत्रों से ला रहे पीने का पानी, कई बच्चे तो साइकिल पर कुप्पा बांधकर पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मान्यवर कांशीराम आवासीय कालोनी सुरईघाट में तीन सौ से ज्यादा परिवार रहते हैं। इन परिवारों के लिए जल निगम ने बोरिंग कराई है। इसके बाद भी जलापूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। जिसके चलते अनियमित जलापूर्ति से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कुछ ब्लाक ऐसे हैं, जहां जल निगम की जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। वे हैंडपंप पर ही निर्भर बने रहते हैं। जिसके चलते पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति बाधित बनी हुई है। कालोनी में लगे दो हैंडपंप भी खराब हो गए हैं। इससे पेयजल की समस्या बढ़ गई है। परिषदीय स्कूल के पास लगे हैंडपंप पर दिन भर पानी के लिए कतार लगी रहती है। कुछ बच्चे तो साइकिल पर प्लास्टिक का कुप्पा बांधकर हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं। ऐसा ही कुछ हाल बीती रोज देखने को मिला, जहां शाम के करीब चार बजे तक छोटे-छोटे बच्चे हैंडपंप पर पानी के लिए खड़े थे।
सात दिन से कालोनी में पानी नहीं आ रहा है। कालोनी में लगे दो हैंडपंप भी खराब हो गए हैं। इस कारण पानी की बड़ी समस्या हो गई है। लंोगों को दिन भर पानी के लिए हैंडपंप के पास खड़ा होना पड़ता है, तब जाकर पानी का इंतजाम हो पाता है।
विज्ञापन

- इरशाद
कालोनी के अंतिम छोर के ब्लाक में रहने वाले लोगों को पेयजल के लिए ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि यहां पर लगे हैंडपंप खराब हो गए हैं। कालोनी की समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं है। इससे समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। - मीरा
कालोनी के ऊपरी ब्लाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पहले उन्हें हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। इसके बाद सीढ़ी चढ़कर पानी ऊपर ले जाना पड़ता है। ऐसे में बूढ़े व श्वांस के रोगियों की दम उखड़ जाती है। - पार्वती
कालोनी में पानी की परेशानी बहुत है। यहां वर्षों पहले पानी की टंकी बनाई गई थी, जो अब शोपीस बनकर रह गई है। विभाग ने इसमें पानी भरने की जगह अलग से बोरिंग कराई है। उसकी जलापूर्ति भी अनियमित रहती है। जिससे पेयजल की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। - शबाना
पहले ऊपरी मंजिल तक पानी पहुंच जाता था, अब टुल्लू मशीन से पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। उसमें भी जलापूर्ति बाधित हो जाती है। इसके बाद लौटकर हैंडपंप पर पहुंचना पड़ता है। यह दिनचर्या का हिस्सा बन गया है।
- रज्जन
कालोनी में तमाम लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। वे किसी तरह हैंडपंप से पानी भर लाते हैं, लेकिन दिव्यांग कैसे पानी की व्यवस्था करें? प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। अफसर कालोनी में आकर देखें तो पता चलेगा कि समस्याएं कितनी है?
विज्ञापन

- चुन्नन खां
----
कालोनी में जलापूर्ति का जिम्मा जल निगम के पास है। जहां ं तक हैंडपंप खराब होने की बात है तो उनकी मरम्मत करा दी जाएगी।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें