फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यवुक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना सौजना अंतर्गत ग्राम छापछौल निवासी युवक ने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम छापछौल निवासी अवधेश (21) पुत्र मर्दन अहिरवार बीते रोज अपनी मां को पर्स और मोबाइल फोन देकर खेत पर चला गया। जहां पर नीम के पेड़ से प्लास्टिक रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह सात बजे रिश्तेदार खेत पर पहुंचे। खेत पर बने घर के पास लगे नीम के पेड़ से अवधेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि भाई की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। तब से पत्नी ससुराल में नहीं आ रही थी। संभवत: पत्नी के गम में भाई ने फांसी लगा ली। उसने बताया कि मृतक तीन भाइयों में छोटा था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें