फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस मनाया गया

Mon, 27 Jul 2015 12:57 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। महिला और बाल कल्याण विभाग द्वारा ब्लाक तालबेहट अंतर्गत ग्राम रजपुरा में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन




जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि गरीबों के उत्थान के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। इसमें विधवा पेंशन, विधवा की पुत्री का विवाह, विधवा पुनर्विवाह और दहेज पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता आदि शामिल हैँ। उप्र रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष द्वारा समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह व विधि अपचारी बच्चे को तीन हजार रुपये प्रतिमाह धनराशि दी जाती है। उन्होंने प्रर्वतकता योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, समेकित बाल संरक्षण अधिनियम, पास्को अधिनियम, प्रोबेशन अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश शर्मा व विनीत कुमार,  परामर्शदाता पंकज कुमार, ग्राम प्रधान धनीराम, रोजगार सेवक अर्जुन, रामकुमारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।


जैविक उत्पादन पर गोष्ठी 30 को
ललितपुर। उप्र जैविक प्रमाणीकरण संस्था के बैनर तले झांसी स्थित दीनदयाल सभागार में 30 जुलाई को सुबह 11 बजे से जैविक उत्पादन व प्रमाणीकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें झांसी, जालौन और ललितपुर के किसानों को आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी उप कृषि निदेशक हंसराज ने दी है। उन्होंने किसानों और किसान संगठन के पदाधिकारियों से गोष्ठी में सहभागिता करने को कहा है।
विज्ञापन




योजनाओं का प्रचार कर रही एलईडी बैन
ललितपुर। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, नीतियों का जनपद में एलईडी बैन प्रचार-प्रसार कर रही है। उक्त जानकारी जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने दी है। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को तुवन चौराहा पर एलईडी बैन ने नगर के लोगों को महत्वाकांक्षी योजनाएं बताईं। 25 व 26 जुलाई को ब्लाक जखौरा व बिरधा के ग्राम मिर्चवार, मसौराकलां के अलावा शहर के घंटाघर, वर्णी चौराहा, नेहरू नगर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, 27 व 28 जुलाई को महरौनी, सैदपुर तथा 29 और 30 को मड़ावरा ब्लाक के ग्राम साढ़ूमल, गिरार, मदनपुर, 31 को नगर पंचायत पाली तथा 01 व 02 अगस्त को तालबेहट, बार, तेरईं फाटक पर सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रचार- प्रसार किया जाएगा।


चरवाहे पर भालू ने किया हमला
ललितपुर। थाना गिरार अंतर्गत ग्राम कुर्रट निवासी एक चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। ग्राम कुर्रट निवासी रामकिशन(32) पुत्र संजू बकरियां चराने जंगल में गया था तभी भालू ने हमला कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया।  


सड़कें बेहाल, जनता परेशान
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना के तत्वावधान में चंद्रशेखर आजाद उद्यान पार्क में आयोजित बैठक में जनपद की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनपद के लोग खराब सड़कों से परेशान हैं। इनको जल्द से जल्द बनाया जाए। राजमल जैन बरया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अमर सिंह बुंदेला, राजकुमार कुशवाहा, कदीर खां, भगवत दयाल, हरगोविंद, सुरेंद्र, दीपक, मुकेश, मुन्नालाल, अभिषेक, प्रदीप साहू, संतोष सोनी, नीलू सेन, जयराम, पवन, नीरज, अफजल, हनुमत सिंह, विक्रम सिंह, संजय सिंह, रामेश्वर, रामस्वरूप, राजेश, पवन, साकिर खां, पुरुषोत्तम, जितेंद्र, श्याम सिंह, अरुण कुमार, इंद्रभान सिंह, वीरेंद्र कुमार, हनुमत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें